
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव मुकीमपुर के रहने वाले हर्ष रावत पुत्र राजकुमार उर्फ दीपक ने एमएससी केमिस्ट्री में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
उत्तर प्रदेश की उपराज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीसीएस यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने हर्ष को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। उनके उचित भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। बता दें कि यह सम्मान हर्ष को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह में मिला जिन्होंने एमएससी केमेस्ट्री डीएनपीजी कॉलेज मेरठ से उत्तीर्ण की है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241






























