
नहीं बिकेगी सिंभावली शुगर मिल और न ही फंसेगा किसानों का भुगतान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली शुगर मिल ग्रुप नहीं बिकेगा बल्कि हर हफ्ते गन्ने का भुगतान होगा। शुगर मिलों के संबंध में बैंकों की ओर से नियुक्त अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) अनुराग गोयल ने सोमवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर इस बात को स्पष्ट कर दिया और कहा कि सिंभावली शुगर मिल ग्रुप नहीं बिकेगा।
14 वर्षों से चले आ रहे रोल ओवर यानी कि पिछले सत्र की देनदारी में व्यापक सुधार होगा। आईआरपी ने 14 साल के आंकड़े जारी भी किए और बताया कि भुगतान में तेजी आई है और चीनी भी कोटे से अधिक बिक्री की गई है।
दरअसल पेराई सत्र 2025-26 के बीच यह अफवाहों फैल गई कि सिंभावली शुगर ग्रुप बिकने वाला है। इससे जुड़े 90 हजार किसानों में बेचैनी बढ़ गई। इसके बाद आईआरपी अनुराग गोयल ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर स्पष्ट कर दिया कि सिंभावली शुगर मिल बिकने की बात अफवाह है। किसानों का ना तो भुगतान फंसेगा और ना ही शुगर मिल बिकेगा बल्कि अब हर हफ्ते किसानों को भुगतान मिलेगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























