
बोगस फर्म बनाकर 2.56 करोड़ की टैक्स चोरी, पंजीयन निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में चल रही फर्जी फर्म ने 2.56 करोड़ की टैक्स चोरी की है। इसके बाद एसआईबी की टीम ने फर्म का पंजीयन निरस्त कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि फर्म सिर्फ दो फर्मो से ही व्यापार कर रही थी जिसने लेनदेन का असल भुगतान नहीं किया बल्कि आईटीसी ली गई। इनपुट टैक्स क्रेडिट से टैक्स समायोजित किया गया।
10 दिसंबर 2024 को धौलाना में लेडीज सूट, तांबे की प्लेट्स और शीट्स की खरीद बिक्री के लिए सिंह ट्रेडर्स के नाम से फर्म का पंजीकरण कराया गया था। फर्म ने वर्ष 2024-25 में लगभग 10.44 करोड़ का टर्नओवर दर्शाया। इसमें करीब 1.37 करोड रुपए का व्यापार हुआ। इसी वर्ष 2025-26 में अब तक फर्म का टर्नओवर 7.24 करोड़ बताया गया जिसमें 1.19 करोड़ का कर आईटीसी से समायोजित किया गया। दोनों वर्ष में फर्म ने कोई टैक्स जमा नहीं किया। विभाग के अधिकारियों ने जांच में पाया कि फर्म की अधिकांश आईटीसी सिर्फ दो अन्य फर्म किरण एंटरप्राइजेज और ए डी टी ट्रेडर्स से ली जा रही थी। जांच में यह भी पता चला कि दोनों ही फर्म एक दूसरे को आईटीसी पास ऑन कर रही थी और इसके बाद वह आईटीसी सिंह ट्रेडर्स को ट्रांसफर कर दी जाती जबकि तीनों फर्म वास्तविक कर का भुगतान नहीं करती बल्कि कागजों पर खरीद बिक्री दिखाकर अनुचित आईटीसी तैयार किया। टैक्स चोरी के मामले में सीटीओ सतीश तिवारी व आलोक राय जांच के लिए 19 सितंबर 2025 को धौलाना में व्यापार स्थल पर पहुंचे तो वहां पर कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं मिली। जांच के दौरान मनीष नामक व्यक्ति उपस्थित मिले जिन्होंने बताया कि किसी फॉर्म या व्यापार से कोई संबंध नहीं है। 10 अगस्त 2024 को उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य कागज़त खो गए थे। इस संबंध में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह का कहना है कि टीम ने सभी दस्तावेज और अभिलेखों का सत्यापन कर लिया है। फर्म का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। जिस व्यक्ति के नाम से फर्म पंजीकृत है उससे दस्तावेज गुम होने की शिकायत प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926






























