
हापुड़ राम बारात में मर्यादा हुई तार-तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री रामलीला समिति हापुड़ की अगुवाई में रविवार की रात को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। राम बारात में शामिल होने के लिए जनपद भर के शहरी व ग्रामीण इलाकों से बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए और दर्शकों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि सड़क पर पैर रखने को जगह नहीं थी।
राम बारात में शामिल अनेक झांकियां तो ऐसी थी जिनमें धर्म और संस्कृति के नाम पर नर्तकियों से नृत्य कराया गया ताकि भीड़ जुटाई जा सके। ये नर्तकियां सैक्सी अंदाज में हाव-भाव बिखेर कर दर्शकों को अपनी ओर खींच रही थी ताकि भीड़ जुटी रहे। ये नर्तकियां कम वस्त्रों में द्विअर्थी संवाद पर नृत्य कर रही थी और उनके अंदाज पूरी तरह सैक्सुअल थे। ऐसी नर्तकियों की हरकतों के कारण राम बारात की मर्यादा तार-तार हो रही थी। राम बारात में नर्तकियों के अश्लील व भौडे नृत्य की अनेक नागरिकों ने कड़ी निंदा की है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























