
पिलखुवा: कपड़े की दुकान में घुसे चोरों ने चुराया ढाई लाख का माल, सीसीटीवी में कैद
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर स्थित कपड़े की दुकान से चोरों ने गुरुवार की रात ढाई लाख रुपए का माल चोरी कर लिया और फरार हो गए। चोरों ने दुकान के पिछे की दीवार को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जोकि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। गुरुवार को जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो दुकान में बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
पिलखुवा क्षेत्र में हापुड़-गाजियाबाद रोड पर स्थित पिलर संख्या-120 के पास हापुड़ के कोठी गेट निवासी मोहम्मद शाहिद की कपड़ों की दुकान है। बुधवार की रात में दुकान का ताला लगाकर घर चले गए थे। इसी बीच चोर आए जिन्होंने दुकान की पिछले दीवार को तोड़ा और भीतर दाखिल हुए। चोरों ने दुकान से तौलिए, लोई, चादर, पर्दे और कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। गुरुवार की सुबह दुकानदार मोहम्मद शाहिद जब दुकान पर पहुंचा तो बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए। सीसीटीवी खंगाला तो पता चला कि दो चोर दुकान में घुस आए जिन्होंने ढाई लाख का माल चोरी कर लिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































