
देहरादून गए गांव सरावनी निवासी कैफ की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तराखंड में हो रही बारिश और बादल फटने की घटना जनपद हापुड़ के एक परिवार के लिए आफत लेकर आई। देहरादून में बादल फटने से जनपद हापुड़ के गांव सरावा निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद अफज़ाल देहरादून में पांच मंजिला बिल्डिंग में रह रहा था जो बादल फटने के दौरान ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और मलबा नदी में जा गिरा जिससे मोहम्मद कैफ की मौत हो गई जबकि उसका भाई गुड्डू इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मोहम्मद कैफ की मौत से परिवार में मातम छाया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कैफ कमाने के लिए देहरादून गया था जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























