
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी पवन कुमार पुत्र विजयपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे किसी काम से लखावटी से अपने गांव तिगरी लौट रहे थे। तिगरी नहर की पटरी से पवन आमिर खान के साथ बाइक पर लौट रहे थे। भडंगपुर बम्बे पर तेज रफ्तार गाड़ी आई जिसने उन्हें टक्कर मार दी। यह गाड़ी का चालक बीवी नगर की तरफ से टक्कर मारकर फरार हो गया। बाइक सवार विजयपाल और आमिर निवासी बुलंदशहर दोनों घायल हो गए। आमिर सिंभावली शुगर मिल में गन्ना विकास अधिकारी के पद पर हैं जबकि पवन कुमार शुगर मिल में सुपरवाइजर के पद पर हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मात्र एक रुपए में लोन करा कर घर ले जाओ AC, फ्रिज, वाशिंग मशीन: 9536777474






























