
सुफियान की हत्या के जिम्मेदार युवकों को पुलिस ने दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने गांव सिरोधन के 25 वर्षीय युवक सुफियान की मौत के कारणों से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने सुफियान की मौत के जिम्मेदार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सुफियान की हत्या अपने दोस्त की बेज्जती का बदला लेने के लिए की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए है। पकड़े गए आरोपी थाना कपूरपुर के गांव छज्जूपुर के आशीष व अभिषेक है। जबकि मुख्य आरोपी नितिन बाटा सहित अन्य आरोपी फरार है।
बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव देवराला मे एक युवक का शव मिला था जिसकी पहचान थाना कपूरपुर के गांव सिरोधन के 25 वर्षीय सुफियान के रुप में हुई थी और इस सिलसिले में मृतक के चाचा इरफान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुफियान की पहचान उसके परिवारजन ने कपड़ों व जूते से की थी।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने सोमवार को हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि मृतक सुफियान गांव सिरोधन में शराब के ठेके के सामने दुकान करता था और नितिन बाटा नाम के एक युवक ने दुकान से कई माह पहले सामान उधार लिया था और पैसे मांगने पर नितिन ने उसके साथ मारपीट की।
गांव सिरोधन का ही रहने वाला एक युवक नौकरी का झांसा देकर सुफियान को अपने साथ नोएडा ले गया था। और डंडों से उसकी हत्या कर शव को थाना शिकारपुर के गांव देवशाला में फेंक दिया था।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































