
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 6 सितंबर से 15 सितंबर 2025 तक विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसके अंतर्गत काव्य पाठ, दोहा, अंताक्षरी भाषण प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता, नारा लेखन, बहुरूप पोशाक (कवि /कवयित्री) आदि व शिक्षकों द्वारा हिंदी भाषा से संबंधित अनेकों विषयों पर प्रकाश डाला गया जिसमें छात्रों ने उच्च प्रदर्शन किया।
प्रथम दिन गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने हिंदी दिवस की महत्वता के प्रति अपने विचार व्यक्त किये। हिंदी पखवाड़े के दूसरे दिन दोहे और कविता पाठ का आयोजन किया गया। शिक्षिका रुक्मणी ने हिंदी की कविता के माध्यम से हिंदी की महत्वता का उल्लेख किया। हिंदी पखवाड़े के तीसरे दिन कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं शिक्षिका पूजा ने कहानी के माध्यम से हिंदी की महत्वता पर अपने विचार व्यक्त करें।
चतुर्थ दिवस में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया एवं शिक्षिका अदिति वर्मा ने हिंदी की महत्वता पर प्रकाश डाला ।
हिंदी पखवाड़े के पांचवें दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता ,भाषण एवं नारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं शिक्षिका निशा ने हिंदी की महत्वता पर अपने विचार व्यक्त करें।हिंदी पखवाड़े के छठे दिन हिंदी का महत्व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
पखवाड़े के सातवें दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने “हिंदी का महत्व”, “हिंदी हमारी संस्कृति”एवं “भारत की राजभाषा” जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।
हिंदी पखवाड़े की अंतिम दिन “हिंदी भाषा का महत्व” नाट्य प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही शिक्षिका अदिति वर्मा ने ” हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ?” विषय पर अपने विचार व्यक्त करें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सोनिया त्यागी एवं अदिति वर्मा द्वारा किया गया।विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदी हमारे संस्कृति की पहचान है और यह राष्ट्र की एकता का सूत्र है। जो किसी भी राष्ट्र की महानता, अस्मिता गरिमा एवं आदर्शों की सही पहचान देश की भाषा विशेष कर राजभाषा से होती है”। अंत में सभी को हिंदी के प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया।

हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में

































