
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पबला में रविवार की सुबह पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। मौके पर परिजन पहुंचे जिन्होंने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव पबला निवासी नदीम, नसीम और फहीम तीनों भाई खेत पर बनी ट्यूबवेल पर अपने खेतों पर पानी भरने के लिए गए थे। इसी बीच परिवार का ट्यूबवेल मालिक पहुंचा और खेतों को काटकर पानी अपने खेतों में भरने लगा जिसका तीनों भाइयों ने विरोध किया जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इस दौरान मारपीट हुई जिसमें तीनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

































