
पत्नी पर तलाक दिए बिना दूसरी शादी का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला साकेत निवासी गौरव शर्मा ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरव शर्मा का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। अब उसकी पत्नी तलाक देने के साथ-साथ जबरन दो लाख रुपए मांग रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरव शर्मा ने बताया कि 2016 में उसकी शादी हापुड़ के महेशपुरी निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन हो गई जिसके बाद वर्षा ने 2021 में गाजियाबाद जनपद के रहने वाले युवक से शादी कर ली। आरोप है कि तलाक दिए बिना ही उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली जो लगातार उसे तलाक देने का दबाव बना रही है और दो लाख की मांग कर रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

































