
लापता छात्राएं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद, रील बनाने की हैं शौकीन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड स्थित कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 8 की दो छात्राएं स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकली थी जो वापस नहीं लौटी। उसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों छात्राओं को बरामद करने के लिए जांच शुरू की और दोनों छात्राओं को पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं रील बनाने की शौकीन है।
दोनों छात्राएं बुलंदशहर रोड पर स्थित अलग-अलग मोहल्लों की रहने वाली हैं। हाल ही में परिवार ने उनके रील बनाने की आदत के लिए डाटा था जिसके बाद 11 सितंबर की सुबह परिजनों से कॉलेज जाने की बात कह कर कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। उसके बाद परिजनों को चिंता हुई और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने दोनों छात्राओं को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































