
हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित तुलाराम की धर्मशाला में रविवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा नि:शुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में उद्यमियों और उनके परिजनों ने अपना हेल्थ चेकअप कराया। 100 से अधिक लोगों ने इस नि:शुल्क मैडिकल कैंप का लाभ लिया। बता दें कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का गठन 13 सितंबर 1985 को हुआ था। 40 वर्ष पूर्ण होने पर हापुड़ में यह कैंप लगाया गया जहां उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मेडिकल कैंप में जनरल फिजिशियन, डाइटिशियन, ऑर्थो विशेषज्ञ, स्पाइन के सर्जन आदि मौजूद रहे जिन्होंने नि:शुल्क परामर्श दिया। उद्यमियों ने मांग की कि भविष्य में इस तरह के मेडिकल कैंप का आयोजन होना चाहिए। इस अवसर पर हापुड़ चैप्टर के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा, सीईसी मेंबर डॉ. राजेंद्र गुप्ता, मंडल सचिव शांतनु सिंघल, उद्यमी धीरज सोनू चुग, यशोदा मेडिसिटी इंदिरापुरम के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अंकित भाटिया, आदि उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























