
मारपीट के मामले में पुलिस ने 14 के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव डहाना में मकान पर कब्जे के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 14 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी विनोद ने बताया कि उसका गांव में एक आवासीय मकान है। इस पर विपक्षी जबरन अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। आठ सितंबर को करीब चार बजे दोपहर रामभूल, राजा, गौरव, सौरव, सचिन, सुनील, राजेश, बीना, सुरेश, प्रवेश, चांदनी दुर्गेश, सरोज, रोहित कमलेश आदि ने मकान पर कब्जा करने के इरादे से तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। लाठी-डंडों, सरिया व धारदार हथियारों से परिजनों को जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया 14 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601


























