
बाबूगढ़: सड़क हादसे में असम निवासी महिला की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ के मेन चौराहे के पास बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के सामने शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में 57 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान असम के कुरोबाहा के राजघाट निवासी मिचार चाहेरा के रूप में हुई है जो कूड़ा बीनने का काम करती थी।
जानकारी के अनुसार महिला शनिवार की सुबह बाबूगढ़ में अंबेडकर चौक के पास कूड़ा बीन रही थी। घटना सुबह करीब 6:00 की है। तभी एक गाड़ी आई जिसने महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने ऑटो चालक को रुपए देकर महिला का उपचार कराने के लिए कहा। ऑटो चालक महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन महिला की मौत हो गई। फिलहाल महिला जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में राम फार्महाउस के पीछे झुग्गियों में रहती थी जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























