
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार के डी ब्लॉक में बीती देर रात करीब 2:00 बजे के आसपास अचानक कुत्ते भोंकने लगे और दो संदिग्धों ने सड़क पर दौड़ लगा दी। दोनों संदिग्ध भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्षेत्र वासियों ने मामले में पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
क्षेत्र वासियों ने बताया कि देर रात दो संदिग्ध हापुड़ की प्रीत विहार के डी ब्लॉक में आ घुसे। दोनों को देखकर कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ही संदिग्ध मौके से भागने लगे। शोर सुनकर लोगों की नींद भी खुल गई। वह बाहर आए और उन्होंने सीसीटीवी को तलाशा तो सच्चाई का पता चला।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























