
धीरखेड़ा के पास बिना मानचित्र के निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मानकों के विपरीत निर्माण कार्य धड़ाधड़ हो रहे हैं। ताजा मामला मेरठ रोड पर धीरखेड़ा के निकट पैट्रोल पम्प के सामने का है जहां व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
मेरठ रोड पर हर वक्त वाहनों का आना-जाना रहता है और सड़क किनारे व्यवसायिक स्तर पर भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, भवन निर्माण से यातायात में व्यवधान पैदा होने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की नियमावली के अनुसार व्यवसायिक भवन के निर्माण स्थल पर पार्किंग की व्यापक व्यवस्था करनी अनिवार्य है।
जीएसटी विभाग को निर्माण कार्य पर नजर रखने की जरूरत है कि निर्माण में प्रयुक्त निर्माण सामग्री पर जीएसटी की चोरी तो नहीं हो रही है। हापुड़ प्राधिकरण को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि निर्माण कार्य मानक के विपरीत हो रहा है अथवा नहीं। सूत्र बताते है कि व्यवसायिक भवन का निर्माण हेतु मानचित्र स्वीकृत नहीं
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























