
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित अति हिमीकृत वीर्य उत्पादन केंद्र का बुधवार को विशेष सचिव ने निरीक्षण किया। इस दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारी, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह व अन्य अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
अति हिमीकृत वीर्य उत्पादन केंद्र बाबूगढ़ पहुंचे विशेष सचिव देवेंद्र पांडेय ने केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों से जरूरी जानकारी हासिल की। साफ-सफाई व अन्य बिंदुओं पर निरीक्षण किया। इस दौरान पशुपालन विभाग के निदेशक योगेंद्र पवार, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, संजीव कुमार, डॉ. प्रकाश चंद, डॉ. रमेश कुमार, युद्धवीर आदि मौजूद रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























