
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। एचपीडीए की टीम ने मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया। एचपीडीए ने गांव ढबारसी पिलखुवा में 18,000 वर्ग मीटर में रॉबिन सिंह और दफेदार खान द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग, ढबारसी रोड निकट आंचल न्यास ढबारसी में 7,500 वर्ग मीटर में नीरज चौधरी द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। एचपीडीए की कार्रवाई में प्रभारी प्रवर्तन राज सिंह, अवर अभियंता जितेंद्र नाथ डूबे, प्राधिकरण का सचल दस्ता उपस्थित रहा।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241


























