
भमैड़ा के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को हुए मजबूर
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव भमैड़ा के मुख्य मार्ग जर्जर हालत में होने तथा सड़क पर गंदा पानी खड़ा होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है सड़क की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी जर्जर सड़क की मरम्मत कराने तथा गंदे पानी की निकासी की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव भमैड़ा में प्रवेश के लिए चार मार्ग है, परंतु चारों मार्ग जर्जर हो जाने से लोगों को गांव में आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे है और गंदे पानी में मक्खी, मच्छर पैदा होने से संक्रामक रोगों का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने अनेक बार जन प्रतिनिधियों व असरदार लोगों से जर्जर सड़क के निर्माण की मांग की है, परंतु ग्रामीणों की समस्या के हल मे किसी को कोई रुचि नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की है कि समस्या का तुरंत निदान किया जाए।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी























