
बाबूगढ़ नगर पंचायत की बैठक में नहीं पहुंची ईओ व चेयरमैन, लौटे सभासद
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में नगर पंचायत की एक बैठक सोमवार को आयोजित होनी थी लेकिन किसी कारण ईओ और चेयरमैन नगर पंचायत नहीं पहुंच सकी। ऐसे में एक-डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद सभासद वापस लौट गए जिन्होंने कहा कि सोमवार को बैठक होनी थी लेकिन नगर पंचायत की ई ओ और चेयरमैन किसी कारण नहीं पहुंची जिसकी वजह से मीटिंग नहीं हो सकी।
नगर पंचायत बाबूगढ़ में सोमवार को जमीन से जुड़ी जांच को लेकर बैठक होनी थी। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के नौ सभासद पहुंच गए। एक सभासद किसी कारण नहीं पहुंच सके। बैठक में पहुंचे 9 सभासदों ने करीब एक से डेढ़ घंटे तक ईओ का इंतजार किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा जिसके बाद सभी वापस लौट गए।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























