
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहादुरगढ़ः सिंभावली से डहरा कुटी को जाने वाले मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक मक्का लेकर हापुड़ से गजरौला की तरफ जा रहा था। वह टोल बचाने के लिए वैठ-कुटी मार्ग से जा रहा था। इस बीच अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। हादसे में चालक व क्लीनर को मामूली चोट लगी है। उनका नाम, पता मालूम नहीं चल सका।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























