
गढ़: मिनी ट्रक व कार की मामूली भिड़ंत में दोनों पक्षों में मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गाड़ी और मिनी ट्रक की मामूली भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें चार लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
मामला रविवार की शाम का है जब जब मिनी ट्रक की गाड़ी में साइड लग गई जिससे कार के शीशे टूटने पर कार चालक ने पीछा किया। मिनी ट्रक का चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। बृजघाट टोल प्लाजा को पार करने के दौरान बूम में भी नुकसान हो गया। इस दौरान मिनी ट्रक के चालक ने वाहन को पीछे किया जिससे दो कार भिड़ गई। इस दौरान कार चालक और मिनी ट्रक में सवार लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान चार लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























