
बाबूगढ़ व हाफिजपुर में होगा दो सड़कों का निर्माण, 1.56 करोड़ आएगी लागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ और हाफिजपुर में दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। 1.56 करोड रुपए से 2.29 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी जिससे हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा। गांव छपकौली जूनियर हाई स्कूल से नूरपुर काकोरी तक करीब 1 किलोमीटर मार्ग का 68 लाख और मुख्य मार्ग हरसिंहपुर शाहबुद्दीन से मीरपुर हरसिंहपुर तक 1.29 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 88 लाख से होगा। इन दोनों मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना कि दोनों सड़कों के नाम निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























