
धौलाना स्थित निजी अस्पताल का ओटी व लेबर रूम सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने धौलाना में एक निजी अस्पताल का ओटी व लेबर रूम को सील किया है। महिला मरीज के पेट पर टांके लगाते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ ने टीम के साथ अस्पताल के ओटी और लेबर रूम को सील कर दिया है। साथ ही अस्पताल को नोटिस भी जारी किया गया है।
दरअसल शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें महिला की डिलीवरी के बाद पेट में टांके लगाए जा रहे हैं। रात में लापरवाही बरतने की वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धौलाना के निजी अस्पताल के लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया। साथ ही अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























