
हापुड़: 1.79 करोड़ से 13 मोहल्लों में बनेंगी सड़कें व नालियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद 1.79 करोड़ से 13 मोहल्लों में सड़के और नालियों का निर्माण करेगा। मोहल्ले में करीब 7 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने से हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा। जिलाधिकारी के आदेश पर 15वें वित से विकास कार्य होंगे। इसी महीने टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।पालिका द्वारा 13.81 लाख से मोहल्ला लज्जापुरी में रामलीला मैदान के आसपास नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 4.29 लाख से मोहल्ला अनुज विहार में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 11.38 लाख से मोहल्ला न्यू सुभाषनगर में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 20.64 लाख से मोहल्ला इंद्रगढ़ी में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 13.73 लाख से मोहल्ला नवीकरीम में पूर्व विधायक वाली गली, 11.30 लाख से मोहल्ला कविनगर में अंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण, 14.45 लाख से मोहल्ला चमरी में चार गलियों में सड़क व नाली, 15. 62 लाख से मोहल्ला गूली में नाली व सीसी सड़क, 19 लाख से मोहल्ला भंडापट्टी में नाली व सीसी सड़क, 19 लाख से पाटिया मंडी बाजार में नाली व सीसी सड़क, करीब 12 लाख से मोहल्ला पंजाबी कालोनी में गुरुद्वारे तक नाली व सीसी सड़क, पांच लाख से मोहल्ला बराही में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क और करीब 19 लाख से मोहल्ला त्रिलोकीपुरम में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

































