
शीतगृहों में आलू की छंटाई व ढुलाई करने वाले पल्लेदारों ने की हड़ताल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ में शीतगृहों में आलू की छंटाई और ढुलाई की मजदूरी करने वाले पल्लेदारों ने गुरुवार को हड़ताल की और मजदूरी बढ़ाने की मांग की। हड़ताल पर गए पल्लेदारों ने बताया कि पिछले तीन वर्ष से आलू की छंटाई के लिए 200 रुपए प्रति मजदूर और ढुलाई का ₹8 प्रति कट्टा चल रहा है। ₹200 की मजदूरी में सुबह से रात तक काम लिया जाता है जबकि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आलू पल्लेदार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताल की ओर कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उनकी हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल पर गए पल्लेदारों की मांग है कि मजदूरी ढाई सौ रुपए प्रतिदिन और पल्लेदारी ₹10 प्रति कट्टा किया जाए। इस दौरान धर्मवीर, अर्जुन, रामफल, गुलफाम, ऋषिपाल आदि ने हड़ताल की।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























