
सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को बढावा दे रहे है-आचार्य नमोस्तु सागर
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े पर्युषण दशलक्षण महापर्व पर नमोस्तु भवन पर प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं तथा प्रातःकाल श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर आचार्य 108 नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य मे अभिषेक शान्तिधारा के बाद प्रतिदिन विधान पाठ का आयोजन हो रहा है। जैन साधक विधान पाठ मे बैठकर श्रद्धांपूर्वक पूजन कर मन ,वचन, कर्म की शुद्धि का कार्य कर रहे हैं 20 दिन कीसाधना 355 दिनो तक उर्जा तथाआत्मशक्ति देगी।सायंकाल नमोस्तु भवन पर मोन से मुक्त की ओर,रूपहली छटा,फैशन से धर्म की ओर,उपसर्ग ही उपसर्ग आदि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य मे मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं।आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमो से भारतीय संस्कृति को बढावा मिलता है। मीताशी जैन, मीनू जैन, सुरभि जैन आदि की प्रस्तुति को बहुत सराहा गया। हिमांशु जैन, रीमा जैन, मनीष जैन, मनीषा जैन, पंकज जैन, मीनू जैन, प्रदीप जैन, विनोद बाला जैन,सजींव जैन ,गौरव जैन, अभिषेक जैन, जतिन जैन सहित अनेक गुरू भक्त उपस्थित हुए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



































