
तीर्थ मसाला उद्योग में नहीं थे, आग से बचाव के सुरक्षा उपकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जसरूप नगर में शनिवार की शाम को जिस तीर्थ मसाला फैक्ट्री भंयकर आग की चपेट में आई थी, उसमें निरीक्षण के दौरान आग से बचाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई है, जिस कारण दमकल विभाग को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्त करनी पड़ी ।
जसरूप नगर में एक बहुमंजिला भवन तीर्थ मसाला नाम से एक उद्योग संचालित किया जा रहा था जिसमें शनिवार की शाम को लगी भयंकर आग से करोड़ों का नुकसान हो गया बता दें कि जसरूप नगर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण से स्वीकृत कालोनी है और तीर्थ मसाला फैक्ट्री भवन भी पूरी तरह मानकों के विपरीत बना है और आग बुझाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नहीं थे।
इससे पूर्व धीरखेड़ा में एक प्लास्टिक स्ट्रिप बनाने की फैक्ट्री कुछ दिन पहले ही आग का शिकार बनी थी। फैक्ट्री में भी आग से बचाव के साधन नहीं थे और एक किराए के भवन में संचालित थी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























