
दस्तोई रोड पर अवैध कालोनी में प्लाटिंग
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सक्रिय प्रोपर्टी के धंधेबाजों का मकड़जाल अवैध कालोनियों बसाने का धंधा पीछा नहीं छोड़ रहा है और रोजाना कृषि भूमि पर कालोनी काटी जा रही है।
हापुड़ के मोदीनगर रोड पर स्थित दस्तोई मार्ग पर एक अवैध कालोनी कृषि भूमि पर तेजी से विकसित की जा रही है। किसान से कोडियों के भाव खरीदी गई भूमि पर प्लाटिंग की गई है और ग्राहकों को रिझाने के लिए तारकोल की सड़क बनाई गई है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण का दावा करते हुए जगह-जगह पौधा रोपण किया गया। प्लाटों की बिक्री के लिए 10-12 दलालों का झुंड बाजार में उतारा गया है, जो जेब में अवैध कालोनी का नक्शा रख कर लोगों को फसाने के लिए घूम रहे हैं।
हापुङ-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की अनुमति के बगैर कालोनी काटकर प्लाट बेचना जुर्म है. प्राधिकरण कभी भी बुलडोजर चला सकता है। एचपीडीए को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
# HPDA
# उत्तर प्रदेश सरकार
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926























