
घर लौट रहे युवक को जमकर पीटा, मेरठ रेफर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ का फकरुल हसन शुक्रवार की दोपहर गढ़मुक्तेश्वर से घर लौट रहा था कि रास्ते में कुछ लोगों ने उस पर हमला किया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फखरुल हसन गढ़मुक्तेश्वर स्थित एक होटल से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव ललियाना का शाहनवाज, जुनैद, राधना गांव का शोएब मुंशी, बुलंदशहर के कादिर पुत्र उम्मेद और गांव वैठ उज्जैर ने उसे जान से मारने की योजना बनाई और पीड़ित पर हमला कर दिया। वैठ के मोड पर उसे घेर कर लोहे की रोड, तमंचे से पीटा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867






























