
दहेज की मांग पूरी ना होने पर दो भाइयों ने दो सगी बहनों को दिया तीन तलाक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अतिरिक्त दहेज की मांग पूरे ना होने पर पतियों ने दो सगी बहनों को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद दोनों बहनें न्याय के लिए हापुड़ के पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। हापुड़ के कप्तान के आदेश पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक महिला ने बताया कि 18 मई 2020 को उसका निकाह हापुड़ के रफीक नगर के इमरान से हुआ था जबकि उसकी छोटी बहन का निकाह इमरान के भाई गुलफाम उर्फ भूरा से हुआ। निकाह के समय मायके पक्ष ने 20 लाख रुपए, जेवरात, कीमती कपड़े, घरेलू सामान दिया था लेकिन उसके बावजूद भी ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बहनों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते। सात मई 2025 को ससुर ने विवाहिता के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया जब विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी हत्या का प्रयास किया और दोनों बहनों को घर से निकाल दिया। दोनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके पश्चात हापुड़ एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद और अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160































