
दो चंदनगो व एक कोबरा सांप का रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ वनखंडा के पास स्थित रमपुरा बिजलीघर के समीप एक चंदनगो और एक कोबरा सांप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लोगों ने सर्प मित्र सत्येंद्र शर्मा को दी जिन्होंने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के पश्चात एक चंदनगो और एक कोबरा सांप को पकड़ लिया। रास्ते में जनपद हापुड़ बुलंदशहर के बॉर्डर पर स्थित गांव कटक से भी एक चंदनगो को पकड़कर तीनों का रिस्क किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
रमपुरा बिजली घर पर एक चंदनगो निकलने से हड़कंप मच गया। वहीं पास में कोबरा सांप भी निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। लोगों ने मामले की जानकारी सर्प मित्र सतेंद्र शर्मा को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर एक चंदन को और कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने जाते समय एक चंदनगो कटक गांव में भी मिल गई जिसे पकड़कर उन्होंने सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
































