
क्यूब रूट फाउंडेशन ने टी 0बी0 रोगियों को दिया पोषाहार
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील कुमार त्यागी के कुशल निर्देशन में एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह के नेतृत्व में टी0वी 0मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को हाइवे संस्था द्वारा वित्त पोषित क्यूब रूट फाउंडेशन द्वारा जनपद के ब्लॉक गढ़ मुक्तेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ मुक्तेश्वर सभागार में 150 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण किया गया संस्था के रूपेश सिंह ने बताया की संस्था द्वारा जनपद में कुल 250 रोगियों को गोद लेकर पिछले पांच महीने से लगातार पोषाहार वितरण किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज दिनांक 28अगस्त 2025 को भी जनपद की गढ़ मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन कर पोषाहार वितरण किया गया पोषाहार पोटली में सोयाबीन /दाल/ गुड़/तिल /गजक/प्रोटीन पाउडर आदि सामग्री का वितरण किया गया संस्था के राकेश कुमार राय एवं रूपेश सिंह द्वारा बताया गया की संस्था के माध्यम से इन सभी मरीजों को प्रतिमाह यह पोषण पोटली वितरित की जाएगी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि जनपद में अन्य संस्थाओं द्वारा जैसे रोटरी क्लब /व्यापार संघ /लायन क्लब /इनर व्हील क्लब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हापुड़ देवनंदनी हॉस्पिटल /आरोग्य हॉस्पिटल/ मोनाड विश्वविद्यालय शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट आदि संस्थाओं द्वारा भी टी0वी 0रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरण किया जाता है पोषण पोटली वितरण समारोह में आए मरीज एवं मरीजों के तीमारदारों को जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी द्वारा टी0वी0 के लक्षण निदान व रोग से बचाव के विषय में विस्तार से बताया गया सुशील चौधरी द्वारा बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक की खांसी खांसी के साथ बलगम का आना बलगम में खून का आना भूख कम लगना लगातार वजन में कमी होना हल्का बुखार रहना रात में सोते समय कमर में पसीना आना या शरीर के अंदर गांठ बन जाना टीवी की बीमारी के लक्षण है अतः इसे अनदेखा न करें यदि किसी व्यक्ति को यह लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत ही अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी जांच कराए और बीमारी आने पर अपना उपचार कराए उपचार कभी भी अधूरा ना छोड़े अन्यथा बीमारी भयानक रूप धारण कर सकते हैं इस अवसर पर संस्था के रूपेश सिंह प्लाजा मैनेजर राकेश राय मैनेजर (CSR ) स्वास्थ्य विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह जिला कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक गजेंद्र पाल सिंह वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक रामसेवक लैब टेक्नीशियन महेंद्र कुमार सिंह व टी 0बी0 एच 0 वी 0लाखन सिंह आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























