
कालू व महिला के शव का जल्दी होगा पर्दाफाश
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना धौलाना के अंतर्गत महिला का शव व हापुड देहात के अंतर्गत ततारपुर के किसान मनवीर उर्फ कालू के मिले शव के राज से पुलिस जल्दी ही पर्दाफाश उठाने वाली है।पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस बल के साथ दोनों घटनास्थल का दौरा कर अधीनस्थ को टीम गठित कर और इलाके के सीसीटीवी खंगालने के निर्देश दिए है।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ततारपुर निवासी मनवीर उर्फ कालू का शव हाईवे के निकट खेत में मिलने की घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
बता दें कि ततारपुर का किसान मनवीर उर्फ कालू 26 अगस्त की सुबह घर से निकला था और 27 अगस्त की सुबह उसका शव के पास ही एक ईख के खेत से मिला।
इस संबंध में पुलिस परिवार व साथियो से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटा रही है और सीसीटीवी खंगालने मे जुटी है।
कप्तान ने थाना धौलाना के गांव उदय रामपुर के पास नहर से मिले महिला के शव की पहचान कराने मे भी पुलिस जुटी है
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























