
सेवानिवृत्ति रेलवे कर्मचारी को झांसा देकर साइबर ठगों ने 10.50 लाख ऐंठे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं. साइबर ठगों ने अब सेवानिवृत्ति रेलवे कर्मचारी से 10.50 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और मामले में जांच की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ की मेरठ रोड स्थित वैशाली कॉलोनी के अरुण शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले वह रेलवे से सेवानिवृत हुए थे। 23 अगस्त की दोपहर उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आया जिसने खुद को रेलवे का अधिकारी बताया। फिर आरोपी ने पीड़ित से पेंशन शुरू कराने के लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करने की बात कही। पीड़ित झांसे में आ गया और उसने साइबर ठगों को 10.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर वह पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926

























