
👁 0 views Views
पिता के हत्यारे पर बीस हजार रूपए का इनाम घोषित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना बाबूगढ के गांव नूरपुर में 23 अगस्त को अपने पिता राम मेहर की गोली मारकर कर हत्या करने के आरोपी बेटे अजीत सिंह पर पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ने थाना बाबूगढ पर पंजीकृत (चिन्हित)हत्या के अभियोग में वांछित व फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित किया है।आरोपी गांव नुरपुर का अजीत सिंह है जिस पर जमीनी विवाद को लेकर पिता की ह्त्या का आरोप है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























