बृजघाट से तुरन्त हटवाएं अतिक्रमण










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मंडलायुक्त मेरठ सुरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी हापुड़ अनुज सिंह के साथ गुरुवार को जनपद में सीएंडडीएस द्वारा निर्माणाधीन अतिथिगृह एवं सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे बृजघाट में घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सीएनडीएस के द्वारा बनाए गए अतिथि गृह के निर्माण की गुणवत्ता अच्छी न होने पर सी एन डी एस के जैई राहुल मौर्य को निर्देश दिए। उन्होंने गंभीरता दिखाते हुए अतिथि गृह के निर्माण कार्य में गुणवत्ता परख कार्य करने हेतु कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अतिथि गृह के मुख्य द्वार पर लोहे का गेट लगाने के भी निर्देश दिए। इसके उपरांत मंडल आयुक्त मेरठ द्वारा बृजघाट पर पहुंचकर सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित घाटों का भी निरीक्षण किया गया। घाट की सीढ़ियां टूटी होने पर संबंधित को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द घाटों की सीढ़ियां एवं फर्श को ठीक कराया जाए। घाटों पर गंदगी की भरमार को देखते हुए उन्होंने सफाई निरीक्षक गढ़मुक्तेश्वर को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि गंदगी पाई गई तो आपके विरुद्ध कार्रवाई कराना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बृजघाट पर कूड़ेदान रखने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर को निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को निर्देश दिए कि बृजघाट पर हो रहे अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटवाया जाये।

इन्वेस्ट करें 10.30 लाख और पाएं 6,000 प्रति माह तक किराया. Call: 9540030099:







Related Posts

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

🔊 Listen to this निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला पटेल नगर में एक अस्पताल का निर्माण हो रहा है जहां…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
error: Content is protected !!