
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु मंदिर मोदीनगर मार्ग हापुड़ में विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा चतुर्थ एवं पंचम के भैया बहनों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में चार टीमें (जगदीश चंद्र बसु, चरक, आर्यभट्ट, सुश्रुत) बनाई गई। टीम आर्यभट्ट के बाल वैज्ञानिक (अनुभव, स्पर्श, कृतार्थ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा टीम चरक के बाल वैज्ञानिक (तनिष्, सारवी, सोमती) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु राजीव फोगाट (प्रधानाचार्य) आचार्य योगेश, सूबे, प्रश्न मंच प्रतियोगिता प्रमुख संगीता व संयोजक पूर्णिमा जी का पूर्ण सहयोग रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी शिशुओं को शुभ आशीष के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























