
चोरी करना कबूला,मिला दंड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा घर में चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
वर्ष 2015 में अभियुक्त गुफरान द्वारा घर में चोरी करने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 609/2015 धारा 380, 411 भादवि थाना गढ़मुक्तेश्वर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर 05 वर्ष 06 माह 21 दिन की सजा एवं 2,000/- रुपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी
गुफरान पुत्र इरफान निवासी यासीन गढ़ी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























