
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की टीम ने गुरुवार को हापुड़ में अतिक्रमण के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। हापुड़ के कोठी गेट से लेकर गोल मार्केट तक सड़क किनारे हुए अतिक्रमणकारियों को जमकर सबक सिखाया। राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने इस दौरान अतिक्रमणकारियों को जमकर फटकार लगाई और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी।
आपको बता दें कि कोठी गेट के हालात बेहद खराब है। यहां पर आधी से ज्यादा सड़क पर दुकानदारों ने अपना कब्जा जमा कर सड़क पर ही दुकान लगाई हुई है। कई बार चेतावनी के बावजूद भी अतिक्रमण हटाने पर गुरुवार को नगर पालिका की टीम कोठी गेट पहुंची और अतिक्रमण के खिलाफ जमकर कार्रवाई की।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























