
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ग्राम लालपुर की चकरोड मामले में एसडीएम हापुड़ ईला प्रकाश स्वयं मौके पर पहुँची और चकरोड का निरक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू (टिकैत) एकलव्य सिंह सहारा ने बताया कि उन्होंने मामला अधिकारियों के समक्ष उठाया था। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम का आभार व्यक्त किया।
एकलव्य ने कहा यह कदम किसानों की जीत और न्याय की दिशा में एक बड़ा निर्णय साबित हुआ। इस दौरान सचिन सिद्धू, उज्वल सिरोही, राहुल महाल, रचित सिद्धू, देवांश चौधरी, सूरजवीर सिंह, विनय बाना, विनोद धारीवाल, भूपेंद्र कुमार, योगेन्द्र सिंह आदि ग्रामीणों के साथ उपस्थित रहे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























