
दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मिथिलेश पत्नी प्यारेलाल निवासी बक्सर मंगलवार को अपने बेटे प्रवेश के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आई एक बाइक से आगे चल रही बाइक की टक्कर हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई और मिथलेश सड़क पर गिर कर गंभीर से घायल हो गई जिसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























