
बाढ़ ग्रस्त इलाके आए गंदगी की चपेट में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के खादर गांवों में बाढ़ का प्रकोप कम होने के बाद अब समस्याएं उभर सामने आ रही है। गांव कुदैनी में बुखार के प्रकोप की चपेट में एक 65 वर्षीया महिला कलावती की सोमवार को मौत हो गई तथा नया गांव की महिलाओं ने भी सोमवार को गढ़ तहसील पर राशन-पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
खादर के बाढ़ ग्रस्त गांवों में धीरे-धीरे बाढ़ का पानी घट रहा है। इसके बाद बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में गंदगी व बुखार आदि रोगों का प्रकोप दिखाई देने लगा है। गांव कुदैनी में एक महिला कलावती की बुखार से मौत हो गई। कई अन्य ग्रामीण भी बुखार की चपेट में है।
नया गांव में बाढ़ से राशन, हरा चारा आदि खराब हो गया है। महिलाओं ने सोमवार को राशन व हरा चारा की मांग को लेकर हंगामा किया है।
बाढ़ ग्रस्त इलाको में अब बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाने, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, चिकित्सा कैम्प लगाने तथा हरा चारा व राशन वितरण की जरूरत है। जिला प्रशासन व सामाजिक कार्यकर्ताओ को आगे आना चाहिए।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर























