
रामलखन हत्याकांड: सिर की हड्डी टूटने व अधिक रक्तस्राव से हुई थी मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहरा रामपुर में रहने वाले राम लखन की मौत सिर की हड्डी टूटने और अधिक रक्तस्राव की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि हाल ही में गांव डेहरा रामपुर निवासी राम लखन चौहान का शव मिला था। शव दो दिन पुराना था जिसके पास से बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतक की मौत सिर की हड्डी टूटने और अधिक रक्त स्त्राव की वजह से हुई थी। मृतक अविवाहित था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867





























