
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के गीत
हापुड़, सीमन/अमित/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत की अगुवाई में बुधवार को जनपद हापुड़ के चारों ब्लाक पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में जनपद के कोने-कोने से किसान शामिल हुए और देश के प्रति किसानों के अटूट प्रेम को व्यक्त किया। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चे ने किया था।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी की अगुवाई में बड़ी तादाद में किसान और ट्रैक्टर के साथ हापुड़ के ततारपुर गोलचक्कर पर एकत्र हुए। किसान गले में हरे रंग का गमछा डाले थे और टोपी लगाए थे। भारत माता की जय के उद्घोष से शुरु हुई टैक्टर तिरंगा यात्रा में देशभक्ति से ओत-प्रोत गाने गूंज रहे थे। हापुड़ में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया और बुजुर्ग किसानों को सम्मानित किया गया। किसान नेता ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि वह किसानों की समस्या के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने तहसील चौपला पर किसानों की समस्याओं के हल के लिए एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244























