
स्कूली छात्रों की जान के साथ खिलवाड़, ई-रिक्शा के पीछे बिठाकर करा रहे यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कुछ लापरवाह चंद रुपए बचाने की खातिर छात्रों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जोकि सबली मोड़ के पास का है। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित सबली मोड के पास की इस वीडियो में देखा जा सकता है यह ई-रिक्शा सड़क से गुजर रही है जिसके पीछे दो छात्र बैठे हुए हैं। नन्हे मुन्ने बच्चे इस तरह बैठे हैं जिनका संतुलन कभी भी बिगड़ सकता है। ऐसे में इस तरह छात्रों को ई-रिक्शा के पीछे बैठकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें एक ई-रिक्शा छात्र को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। दो छोटे-छोटे छात्र स्कूल की ड्रेस पहन कर ई रिक्शा के पीछे बैठे हुए हैं जिनका संतुलन बिगड़ने पर वह हादसे का शिकार हो सकते हैं। राहगीरों ने मामले में नाराजगी जाहिर कर संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी























