
मन,वचन, काया से शुद्ध होकर शुद्ध वस्त्रो को पहनकर पूजा करनी चाहिए-आचार्य नमोस्तु सागर
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):जैन मुनि 1o8 आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने नमोस्तु भवन पर जैन भक्तो को प्रवचन देते हुए कहा कि श्रावक को मन,वचन काया से शुद्ध होकर शुद्ध वस्त्र पहनकर पंच परमेषठी की अष्ट द्रव्यो से पूजा करनी चाहिए। देवपूजा,गुरूपूजा, संयम, तप,दान श्रावक के कर्तव्य हैं।अभिषेक करना,देव गुरू का आह्वान करना,देवगुरू की स्थापना करना, सनिधिकरण,पूजन करना, शान्तिपाठ और देव शक्तियो का विसर्जन द्रव्य पूजा के 7 अंग हैं।प्रातःकाल चमत्कारिक अराधना, पार्श्वनाथ जैन मन्दिर पर शान्तिधारा कराई गई।प्रदीप जैन, विनोद बाला जैन, मनीष जैन, मनीषा जैन, सुरेश चन्द जैन, डाo रेखा जैन, सुशील जैन, तरूण जैन, सुनील जैन, संदीप जैन, सजींव जैन, मीनू जैन, पंकज जैन,रेखा जैन, प्रगति जैन आदि उपस्थित थे।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867

























