
नवजात की मौत के मामले में चार सदस्यीय टीम गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव बक्सर में स्थित पीएचसी पर जन्म के पश्चात नवजात की मौत के मामले में जांच के लिए टीम का गठन हो गया है। जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। टीम जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
गांव बक्सर निवासी मोनू की पत्नी भूरी को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दो घंटे के बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स ने बच्ची को एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर करने की बात कही तो परिजन बच्ची को स्वयं मेरठ के अस्पताल लेकर चले गए जहां उसकी मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने बक्सर पीएचसी में ऑक्सीजन न मिलने व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। इसके बाद मामले में टीम का गठन किया गया है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695
























