
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर एड्स के प्रति युवाओं को किया जागरूक
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी हापुड़ के तत्वावधान में जिला संयुक्त चिकित्सालय दस्तोंई रोड हापुड़ में जिला संयुक्त चिकित्सालय की अधीक्षीका डॉ हेमलता सिंह की अध्यक्षता में एक सघन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने शिविर में आए सभी लोगों को एड्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी एवं अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर12 अगस्त 2025 से अग्रिम दो माह की अवधि में 150 ग्राम पंचायत स्तरीय बैठक,2250 डोर टू डोर,10 महाविद्यालय,30 स्कूल आउट रिच प्रोग्राम 1रैली 2 लोक कला कार्यकर्म आदि कार्यक्रम करने की जानकारी दी तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं के विषय में आम जनमानस को बताया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील त्यागी ने शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार गौतम श्रीमती संगीता रानी काउंसलर श्रीमती कमलदीप काउंसलर अशोक कुमार लैब टेक्नीशियन विपिन कुमार लैब टेक्नीशियन शैली रीना प्रीति आदि उपस्थित रहे।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244

























